जानिए अपने संविधान की उद्देशिका

भारतीय संविधान की उद्देशिका ही वह सूत्र है जो बताता है कि भारतीय समाज का स्वरूप किस तरह का होगा? यह बताती है कि किन मूल्यों को अपनाकर हम एक बेहतर समाज, एक बेहतर देश के रूप में आगे का सफर तय कर पाएंगे। केशवानंद भारती के ऐतिहासिक मामले में अपना फैसला सुनाते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने उद्देशिका से जुड़ी एक बहस को हमेशा के लिए विराम देते हुए कहा कि यह हमारे संविधान का अभिन्न अंग है। संविधान सभा में लंबी और गंभीर बहस के बाद उद्देशिका को स्वीकार किया गया। इसका एक-एक शब्द अपने आप में गहन अर्थ समेटे हुए है। अगर केवल उद्देशिका को आत्मसात कर लिया जाए तो हम दूसरों के लिए एक नजीर बन सकते हैं।

No comments to show.

Similar Posts

  • Constitution, Society and Trust

    It is the Constitution of India that renders a mandate to abide by the values of social harmony. It requires that the citizens, society, and the dispensation of governance occur from the pedestal of mutual trust with due regard to wider and common good for the nation.This book is an attempt to define the interrelationship.

  • संविधान, भरोसा और समाज

    देश और समाज के सुचारू रूप से काम करने के लिए यह आवश्यक है कि परस्पर विश्वास का माहौल हो। नागरिक और शासन व्यवस्था परस्पर एक दूसरे पर आश्रित हैं, और यह रिश्ता तभी फलदायी हो सकता है जब यह आपसी विश्वास की डोर से बंधा हो।