वंदना तोमर
राज्य की नईदुनिया, नवदुनिया व हरिभूमि में कार्य उपरांत वंदना तोमर वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदी मेल में सागर ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2021 से सागर जिले की किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य नियुक्त होने के उपरांत वंदना तोमर को किशोरों के मुद्दों को समीप से देखने, समझने का अवसर मिला। सामाजिक असमानता और भेदभाव की बेहतर समझ तथा कानूनी पहलूओं की जानकारी रखती हैं।