सुश्री श्रावणी सरकार

सुश्री श्रावणी सरकार मप्र की वरिष्ठ महिला पत्रकारों में से एक हैं। 27 से अधिक वर्षों की सक्रिय पत्रकारिता में, उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स, द इंडियन एक्सप्रेस, लोकमत टाइम्स, दैनिक भास्कर ग्रुप आदि जैसे प्रमुख प्रकाशनों में प्रमुख दायित्‍व निभाए हैं। उन्हें कुपोषण, महिलाओं और बच्चों के कल्याण, शिक्षा, सूचना के अधिकार (आरटीआई) आधारित कहानियों और मौसम विज्ञान से संबंधित रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने मध्य प्रदेश के कुख्यात व्यापमं घोटाले पर कई ब्रेकिंग स्टोरीज की हैं। सुश्री सरकार को वर्षों से पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वे वर्तमान में राष्ट्रीय समाचार पत्रिका ‘द वीक’ की विशेष संवाददाता (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की प्रभारी) हैं।