मंसूर नकवी
इंडिया न्यूज, आज समाज, लोकमत समाचार, नवभारत, सेंट्रल क्रॉनिकल, दैनिक जागरण, नवभारत में कार्टूनिस्ट के रूप में कार्य करने के बाद मंसूर नकवी वर्तमान में दैनिक भास्कर भोपाल में चीफ कार्टूनिस्ट के रूप में पदस्थ हैं। राजनीतिक और संपादकीय कार्टूनिस्ट के रूप में सशक्त व सारगर्भित कार्य मंसूर नकवी की पहचान है। स्केच और भाषा दोनों पर अच्छा अधिकार रखने वाले मंसूर नकवी ने प्रभावशाली राजनीतिक चेतना के साथ कार्टून का निर्माण किया है।