जयश्री पिंगले
मध्य प्रदेश की पत्रकारिता में जयश्री पिंगले अपनी विशिष्ट पत्रकारिता प्रतिबद्धता और शैली के लिए पहचानी जाती हैं। बीते तीन दशकों की पत्रकारिता के दौरान जयश्री पिंगले ने न्यूज़ 18 हिंदी में पॉलिटिकल एनालिस्ट, संपादक चौथा संसार, इंडिया टुडे दिल्ली, दैनिक भास्कर दिल्ली व भोपाल ब्यूरो प्रमुख, राजनीतिक संवाददाता तथा नईदुनिया इंदौर, चेतना, प्रभात किरण में विभिन्न दायित्वों को निभाया है। कला की रिपोर्टिंग हो या राजनीतिक विश्लेषण वे समान संवेदना और दक्ष आकलन क्षमता से पेश आती हैं।